Academic
शैक्षिक विभाग, शैक्षिक पाठ्यक्रमों से संबंधित कार्य करता है, जिसमें प्राथमिक से लेकर पूर्व स्नातक स्तर तक की संपूर्ण सतत शिक्षा शामिल है। शैक्षिक विभाग पाठ्यचर्या और स्वअध्ययन सामग्री के विकास, अध्ययन सामग्री के पुनरीक्षण तथा अनुसंधान और विकास गतिविधियाँ के साथ शिक्षार्थियो के मूल्यांकन के क्षेत्र में भी वर्ग विशेष के लिए विशेष शिक्षा प्रदान करता है।-
बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE), पटना के शैक्षिक विभाग की निम्नलिखित ईकाइयाँ है-
मुक्त बेसिक शिक्षा पाठ्यक्रम (OBE) -
यह प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम है, जो समग्र शिक्षा के अंतर्गत बीच में स्कूल छोड़ने वाले नवसाक्षरों और स्कूल न जानेवाले शिक्षार्थियों के लिए चलाया जाता है | इसके अंतर्गत शिक्षा विभाग बिहार सरकार द्वारा राज्य में सभी बच्चों एवं युवाओं को बेसिक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड में वैकल्पिक शिक्षा कार्यक्रम में रूप में मुक्त बेसिक शिक्षा कार्यक्रम (OBE) का प्रावधान है, जो औपचारिक शिक्षा प्रणाली की प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम के समकक्ष है। मुक्त बेसिक शिक्षा कार्यक्रम शिक्षा से वंचितों तक शिक्षा पहुँचाने के लिए दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के माध्यम से शिक्षा दी जाती है। बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के आधार पाठ्यक्रम को मुक्त बेसिक शिक्षा कार्यक्रम में रूपांतरित किया गया है। मुक्त एवं बेसिक शिक्षा कार्यक्रम के क्षेत्रों की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएँ इस प्रकार है-OBE कार्यक्रम तीन स्तरों पर चलाया जाता हैः-
माध्यमिक पाठ्यक्रम 10वीं कक्षा के समकक्ष (Courses of Studies at the Secondary Level) -
तालिका-1 माध्यमिक पाठ्यक्रम के विषय |
||||
---|---|---|---|---|
ग्रुप "ए" | ग्रुप "बी" | |||
कोड | विषय का नाम | कोड | विषय का नाम | |
201 | हिन्दी | 215 | गणित | |
202 | अंग्रेजी | 216 | विज्ञान* | |
203 | उर्दू | 217 | सामाजिक विज्ञान | |
204 | संस्कृत | 218 | योग एवं शारीरिक शिक्षा* | |
205 | भोजपुरी | 219 | व्यवसाय अध्ययन | |
206 | मैथिली | 220 | गृह विज्ञान* | |
207 | बंगला | 221 | बेसिक कम्प्यूटर* | |
208 | अरबी | 222 | भारतीय संस्कृति एवं विरासत | |
209 | फारसी | 223 | चित्रकला* |
प्रत्येक विषय 100 अंकों का है किन्तु तारांकित विषयों में सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक पत्र क्रमशः 85 एवं 15 अंकों के हैं।
उच्चतर माध्यमिक पाठ्यक्रम 12वीं कक्षा के समकक्ष (Course of Studies at Senior Secondary Level) -
12वीं कक्षा के लिए निर्धारित उच्च माध्यमिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत 28 विषयों को रखा गया है, जिनमें से 5 विषयों का चयन, तालिका-2 में दिए गए विषयों में से किया जा सकता है। इन विषयों को दो ग्रुप ‘ए’ एवं ‘बी’ के अंतर्गत रखा गया है।
ग्रुप ‘ए’ के अंतर्गत भाषा एवं साहित्य से संबंधित 9 विषयों को रखा गया है, जिनमें कम से कम एक विषय अथवा अधिकतम दो विषयों का चयन किया जा सकता है।
ग्रुप ‘बी’ के अंतर्गत 19 विषयों को रखा गया है, जिनमें से एक अथवा दो अधिकतम 4 एवं न्यनतम 3 विषयों का चयन करना अनिवार्य है।
ग्रुप ‘ए’ अथवा ग्रुप ‘बी’ से दो अतिरिक्त विषयों का चयन किया जा सकता है अथवा दोनों ग्रुपों में से एक-एक अतिरिक्त विषय के रूप में भी लिए जा सकते है।
उच्च माध्यमिक स्तरीय पाठ्यक्रम के अंतर्गत विषयों की तालिका
तालिका-2 उच्च माध्यमिक पाठ्यक्रम के विषय |
|||
---|---|---|---|
ग्रुप "ए" | ग्रुप "बी" | ||
कोड | विषय का नाम | कोड | विषय का नाम |
301 | हिन्दी | 310 | गणित |
302 | अंग्रेजी | 311 | भौतिक विज्ञान* |
303 | संस्कृत | 312 | रसायन विज्ञान* |
304 | उर्दू | 313 | जीवविज्ञान* |
305 | भोजपुरी | 314 | इतिहास |
306 | मैथिली | 315 | भूगोल* |
307 | बांग्ला | 316 | राजनीति विज्ञान |
308 | अरबी | 317 | अर्थशास्त्र |
309 | मगही | 318 | व्यवसाय अध्ययन |
319 | लेखाशास्त्र | ||
320 | गृह विज्ञान* | ||
321 | मनोविज्ञान* | ||
322 | कम्प्यूटर विज्ञान* | ||
323 | समाज शास्त्र | ||
324 | शिक्षा | ||
325 | दर्शनशास्त्र | ||
326 | चित्रकला* | ||
327 | संगीत* | ||
328 | योग एवं शारीरिक शिक्षा* |
प्रत्येक विषय 100 अंकों का है किन्तु तारांकित विषयों में सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक पत्र क्रमशः 80 एवं 20 अंकों के हैं।
क्र॰ | विषय का नाम | कोड |
---|---|---|
1 | हिन्दी | 201 |
2 | अंग्रेजी | 202 |
3 | उर्दू | 203 |
4 | संस्कृत | 204 |
5 | भोजपुरी | 205 |
6 | मैथिली | 206 |
7 | बांग्ला | 207 |
8 | अरबी | 208 |
9 | फारसी | 209 |
10 | गणित | 215 |
11 | (i)भौतिक विज्ञान (ii) रसायन विज्ञान (iii) जीवविज्ञान |
216 (विज्ञान) |
12 | (i)इतिहास (ii) भूगोल (iii)राजनीति विज्ञान (iv)अर्थशास्त्र |
217 (सामाजिक विज्ञान) |
13 | योग एवं शारीरिक शिक्षा | 218 |
14 | व्यवसाय अध्ययन | 219 |
15 | गृह विज्ञान | 220 |
16 | बेसिक कम्प्यूटर | 221 |
17 | भारतीय संस्कृति एवं विरासत | 222 |
18 | चित्रकला | 223 |
माध्यमिक स्तर (X) का पाठ्य पुस्तक कुल विषय-18 एवं कुल स्वअधिगम सामग्री 23 है।
उच्च माध्यमिक स्तर (XII) का पाठ्यपुस्तक की सूची विषय कोड सहित
क्र॰ | विषय का नाम | कोड | भाग |
---|---|---|---|
1 | हिन्दी | 301 | भाग . I एवं .II |
2 | अंग्रजी | 302 | भाग . I एवं .II |
3 | संस्कृत | 303 | भाग . I एवं .II |
4 | उर्दू | 304 | भाग . I एवं .II |
5 | भोजपुरी | 305 | भाग . I एवं .II |
6 | मैथिली | 306 | भाग . I एवं .II |
7 | बांग्ला | 307 | भाग . I एवं .II |
8 | अरबी | 308 | भाग . I एवं .II |
9 | मगही | 309 | भाग . I एवं .II |
10 | गणित | 310 | भाग .I भाग .II एवं भाग .III |
11 | भौतिक विज्ञान | 311 | भाग . I एवं .II |
12 | रसायण विज्ञान | 312 | भाग . I एवं .II |
13 | जीव विज्ञान | 313 | भाग . I एवं .II |
14 | इतिहास | 314 | भाग . I एवं .II |
15 | भूगोल | 315 | भाग .I भाग .II एवं भाग .III |
16 | राजनीतिक विज्ञान | 316 | भाग .I भाग .II |
17 | अर्थशास्त्र | 317 | भाग .I भाग .II |
18 | व्यवसाय अध्ययन | 318 | भाग .I भाग .II |
19 | लेखा शास्त्र | 319 | भाग .I भाग .II |
20 | गृह-विज्ञाान | 320 | भाग .I भाग .II एवं भाग .III |
21 | मनोविज्ञान | 321 | भाग .I भाग .II |
22 | कम्प्यूटर विज्ञान | 322 | भाग .I भाग .II |
23 | समाजशास्त्र | 323 | भाग .I भाग .II |
24 | शिक्षाशास्त्र | 324 | भाग .I भाग .II |
25 | दर्शनशास्त्र | 325 | भाग .I भाग .II |
26 | चित्रकला | 326 | भाग .I भाग .II |
27 | संगीत | 327 | भाग .I भाग .II |
28 | योग एवं शारीरिक शिक्षा | 328 | भाग .I भाग .II |
उच्च माध्यमिक स्तर (XII) का पाठ्य पुस्तक कुल विषय-28 एवं कुल स्वअधिगम सामग्री 58 है।
शिक्षार्थियों द्वारा विषयों के चयन के लिए परामर्श (Advice for the Selection of Subjects by the Learners)
पंजीयन हेतु आवेदन पत्र भरने के समय विषयों का चयन सोच समक्षकर करना चाहिए। यह ज्ञातव्य है कि मुक्त शिक्षा प्रणाली में विषयों के चयन के लिए कोई बंधन नहीं रखा गया है। शिक्षार्थी अपनी सुविधा एवं इच्छानुसार विषयों का चयन कर सकते है। अतः शिक्षार्थियों को यह परामर्श दिया जाता है कि वे विषयों का चयन करते समय अपने भावी कैरियर का ध्यान अवश्य रखें जैसे किसी शिक्षार्थी को उच्च माध्यमिक स्तरीय परीक्षा के उपरांत चिकित्सा या अभियंत्रण के क्षेत्र में प्रवेश लेने की योजना है तो उसे +2 के स्तर पर भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान/गणित जैसे समूह विषयों को रखना आवश्यक है। वैसे ही वाणिज्य/प्रबंधन संकाय में प्रवेश के इच्छुक शिक्षार्थी को वाणिज्य अध्ययन एवं लेखा विषयों को चयन करना लाभप्रद होगा।शिक्षार्थी द्वारा पंजीयन के समय चयनित विषयों में परिवर्तन (Change in the subject chosen by the learner at the time of registration)
शिक्षार्थी द्वारा एक बार पंजीयन के समय लिए गए विषयों में काई परिवर्तन नहीं होगा एवं प्रथम परीक्षा उन्हीं विषयों में देनी होगी।
एक वर्ष के बाद उस प्रवेश सत्र की प्रथम परीक्षा की समाप्ति के बाद विषयों में परिवर्तन किया जा सकता है।
इस प्रावधान के अंतर्गत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक पाठ्यक्रम के लिए प्रत्येक विषय के परिवर्तन के लिए क्रमशः दो सौ अस्सी रूपये एवं तीन सौ चालीस रूपये का विषय परिवर्तन शुल्क आवेदन पत्र सहित देना होगा। पंजीयन के समय चयनित विषयों के अतिरिक्त अन्य विषयों में परीक्षा दे देने पर परीक्षाफल लंबित हो जाएगा।
अध्ययन की प्रक्रिया
Mode of study
बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए शिक्षार्थियों को अपने आप अध्ययन करना है अर्थात वह स्वयं ही शिक्षार्थी एवं एक शिक्षक भी है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत स्व-अधिगम सामग्रियाँ, पुस्तक के रूप उसे पढ़ने के लिए बोर्ड द्वारा प्रदान की जाती है। इस कार्य को वह अपनी गति और सुविधा के अनुसार संपादित कर सकता है। अध्ययन प्रक्रिया के अंतर्गत पाठ्यक्रम से संबंधित मुद्रित सामग्रियों को पढ़ने के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम (PCP) पंजीयन-सह-प्रवेश केन्द्र पर आयोजित किए जाते हैं।
स्व-अध्ययन सामग्री-मुद्रित पुस्तकें (Self Learning Material-Printed Books)
पंजीकृत शिक्षार्थियों के द्वारा चयनित विषयों के लिए, बोर्ड द्वारा स्व-अधिगम सामग्रियों को पुस्तक के रूप में तैयार करायी गयी है। शिक्षार्थी को अध्ययन सामग्रियाँ उसके पंजीयन केन्द्रों के माध्यम से प्राप्त होगी। यह भी उल्लेखनीय है कि अध्ययन सामग्रियों के लिए शिक्षार्थी को अलग से किसी भी प्रकार का शुल्क का भुगतान नहीं करना है।व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम-पी0सी0पी (Personal Contact Programme)
बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड द्वारा सभी पंजीयन केन्द्रों पर अध्ययन प्रक्रिया के अंतर्गत, व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। पंजीकरण के प्रथम सत्र में एक 30 दिवसीय व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम संचालित किया जायेगा, जिसमें सभी विषयों के सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक विषयों के लिए संपर्क कक्षाओं को आयोजित करने का प्रावधान है। इसके अंतर्गत प्रत्येक विषय के लिए 10 घंटे आवंटित होंगे। इसके लिए समेकित कार्यक्रम समन्वयक के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन में शिक्षार्थियों से अपेक्षाएँ (Expectation from the learners for the successful conduct of PCP)
अध्यापकगण द्वारा शिक्षार्थियों के द्वारा अध्ययन सामग्रियों को पढ़ने के दौरान, उत्पन्न शंकाओं/समस्याओं का समाधान व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम मे किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि शिक्षार्थी को पहले स्वयं ही अययन सामग्री का अध्ययन करना चाहिए जिससे वह अपनी शंकाओं/समस्याओं को संबंधित विषय के अध्यापक के सामने प्रस्तुत कर सके।
.